ये हमारा हरियाणा, दूध-दही का ख़ज़ाना,
मेहनत जिसकी पहचान, कर्मभूमि ये महान!
हर खेत लहराए हरियाली,
हर दिल में सच्चाई की चमक निराली।
वंदन तुझको, ओ हरियाणा!
शौर्य यहाँ की शान निराली,
हर हृदय में देशभक्ति की लौ उजियाली।
लोकगीतों की गूंज सुहानी,
संस्कृति इसकी अनुपम कहानी।
वंदन तुझको, ओ हरियाणा!
किसान, जवान, खिलाड़ी महान,
हरियाणा रखे ऊँचा मान।
बेटियाँ इसकी गौरव गाथा,
ज्ञान की रोशनी हर पथ साथ।
वंदन तुझको, ओ हरियाणा!
हर बोली में प्रेम की धार,
हर चेहरे पर अपनापन अपार।
जय-जय बोले हर दीवाना —
वंदन तुझको, ओ हरियाणा!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X