मां की मोहब्बत,जैसे
ख़ुदा की कोई रहमत
मां है हमारी
सबसे बड़ी जरूरत
देखे बिना चैन आता नहीं
मां के सिवा कुछ भाता नहीं
प्यार करना सिखाया
जीवन को जीवन बनाया
मां चेहरे की रौनक है
मां से सब चमक है
मां की मुहब्बत मिले
और कुछ की चाह किसे
ना जन्नत मांगे ख़ुदा से
ना शोहरत मांगे ख़ुदा से
बस मां हमारी सलामत रहे
यही मन्नत मांगी है ख़ुदा से
सारे सुख शांति मिल जाती है
मां के प्यार और दुआ से......।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X