आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुम्हारे करीब

                
                                                         
                            तुम्हारे करीब जाने को,एक फासला रखा है,
                                                                 
                            
ये बंधन निभाने को, एक हौसला रखा है।

लकीर मर्यादा की, प्रेम का हिस्सा है,
यही समझ पाने को,मन बना रखा है।

किताब में फूल भेजना,एक फैशन है
मन में पूरा गुलदस्ता ही,सजा रखा है।

शब्दों से इजहार,एक अलग बात है,
आंखों से ही दिल का हाल बता रखा है।

एक रिश्ते पर ,सौ रिश्तों की बलि क्यों,
इसीलिए मम्मी को,सब समझा रखा है।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर