आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शारदे वंदना

                
                                                         
                            गीत 
                                                                 
                            

है विनय,आपसे,भक्त को तार दो।
द्वार हम,हैं खड़े,शारदे प्यार दो।।

ज्ञान हो,ध्यान हो,वेद की साधना।
हम करें,नित्य ही,मातु आराधना।।
तेज हो,सूर्य सा,कर कृपा हैं शरण।
नंदिता,पूजिता,हैं गिरे हम चरण।।
मीत हो,जीत का,आप उपहार दो।
द्वार हम,हैं खड़े,शारदे प्यार दो।।

राह हम,जो चलें,सत्य का पाथ हो।
द्वेष मन,में न हो, श्रेष्ठ का साथ हो।।
हो हृदय,भी विमल,मातु भयहारिणी।
मंत्र हो,प्रेम का,हो जगततारिणी।।
कंठ पे,नाम हो,माँ अमिय धार दो।
द्वार हम,हैं खड़े,शारदे प्यार दो।।

यह धरा,देश की,मातु है पावनी।
ताज हो,सिर सदा,शांति की आसनी।।
हम सदा,हों सफल,पूर्ण हर काम हो।
ओम ही,ओम हो,माँ अमर नाम हो।।।
पाप का,नाश हो,हाथ तलवार दो।
द्वार हम,हैं खड़े,शारदे प्यार दो।।

पाठ हम,तो पढ़े,मातु बस प्रीति का।
हो सृजन,आप ही,छंद हो गीतिका।।
बुद्धि दो,शुद्धि दो,हाथ माँ थामना।
सब सुखद, हो सरस,बस यही कामना।।
लेखनी,को सदा,आप विस्तार दो।
द्वार हम,हैं खड़े,शारदे प्यार दो।।

मीना भट्ट*सिद्धार्थ*
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर