जाने कितने दिन से
घर के कोने में रखा है।
वो लाल सिलेंडर!
आशा में !
इसकी
कि आएगा एक दिन
रसोईघर के अंदर
वो लाल सिलेंडर
जैसे - तैसे होली पर
उसका मौका आया था
सरकार ने कुछ कम दाम किए थे ।
सोचा क्यों ना अंदर लाया जाए?
वो लाल सिलेंडर
कोशिश की थी बहुत मगर
नंबर विक्रेता का लगा ना पाया
होली के कुछ दिन बीते थे
पैसे थोड़े जमा किए थे
अब तो पक्का घर में आएगा।
वो लाल सिलेंडर
सहसा कानों में खबर पड़ी
दाम बढ़ गए हैं ! सिलेंडर के
युद्ध चल रहा है देशों में ,
विश्व युद्ध की स्थिति है ।
आते-आते बाहर रह गया
बेचारा वो लाल सिलेंडर ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X