आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ज्ञान

                
                                                         
                            ज्ञान कितना भी ग्रहण कर लो
                                                                 
                            
रह जाता ही है अधूरा
अहंकार ज्ञान पर डालता पर्दा
करता नाश व्यक्तित्व का पूरा
ज्ञान कहीं पर किसी से भी मिले
उसे ग्रहण कर लेना चाहिए
यह सोच कर की आपसे वो तुच्छ है
कभी घमंड नहीं करना चाहिए
ज्ञान का प्रकाश इंसान को
विनम्र और तेजस्वी बनाता है
उसके विवेक को तराश कर
व्यक्तित्व को चमकाता है
ऐसा इंसान अपने विवेक से
औरों को भी करता है प्रेरित
मान सम्मान समाज में बढ़ता
बढ़ जाती है इज्जत
ज्ञान बांटने से यह कभी भी
कम होता नहीं बढ़ जाता है
इसे पाने की और भी
चाहत व भूख को बढ़ाता है
पर जिसे ज्ञान का होता घमंड
वो विनाश की ओर ही जाता है
रावण है इसका साक्षात उदाहरण
अपनों को भी साथ डुबाता है
-निकुंज
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर