फिर मुझे दर्द-ए-दिल सुना गया कोई,
फिर मुझे अपनी निशानी बता गया कोई ।
ये हुस्न , ये जलवे , ये अदाएँ , ये फिज़ा ,
सभी में आज अजब सी कोई खामोशी है ,
हमारे दिल में सुनायी पड़ी है बात कोई,
फिर मुझे अपने दिल में बिठा गया कोई ,
फिर मुझे अपनी निशानी बता गया कोई।
में रातें, ये बादल, ये हवाएँ , ये घटा,
हमारे साथ रहीं ये तुझे भुलाने में ,
कई दिनों की मोहब्बत का इतना हासिल है,
फिर मुझे आज़ याद आ गया कोई,
फिर मुझे अपनी निशानी बता गया कोई।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X