आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इश्क़ हारा नहीं

                
                                                         
                            इश्क़ हारा नहीं बस जीत ये किस्मत गई थी
                                                                 
                            
लिख मुकद्दर की लकीरों में भी फ़ुर्क़त गई थी

ज़िंदगी करनी है अब तो यूँ बसर तन्हा हमें
गैर हमसे तो हमारी ही, हो सूरत गई थी

इश्क़ है अब भी हमे उतना ही, सच कहता हूँ मैं
रूह में दिल से उतर, मेरी मोहब्बत गई थी

साँस में मेरी है बसती, वो तो ख़ुशबू की तरह
याद वो ज़िंदगी में बनती ज़रूरत गई थी

मेरी उम्मीद न तोड़ो मैं कहूँ भी कैसे
वस्ल की आरज़ू इस दिल से हो रुख़सत गई थी

पाना खोना तो मुकद्दर की ही बातें हैं सभी
दिल की चाहत तो नहीं ये ता-क़यामत गई थी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर