चलो बापस स्कूल चले हम
फिर से यूनिफार्म पहने
टाई- बेल्ट कस ले हम,
थोड़ी सी किताब पढ़े, आधी पैंसिल छील,
ड्राम्बॉक्स में रख लें हम,
चलो फिर स्कूल चलें हम…
टीचर जी की बात सुनकर कुछ फिर से सीख लें हम,
याद आया अभी - अभी की कॉपी में रंग- बिरंगी विद्या रखी जाती थी
फिर चुपके से उससे एक विश माँगी जाती थी…
पेंसिल के छिलके जोड़-जोड़ कर रबर बनाने की जुगत कर लें हम
चलो फिर से स्कूल चलें हम…
सहेलियों के संग थोड़े गप्पे, थोड़ी पढ़ाई कर लें हम,
अपने बचपन को फिर से,जीवित कर लें हम
चलो फिर से स्कूल चले हम
ना थी किसी बात की फ़िक्र बस पढ़ना अच्छा लगता था
नई आई किताबों की ख़ुशबू सूंघना अच्छा लगता था
रिबन से फिर दो चोटी बनाए, उछलते- कूदकर कुछ डग भर ले हम
चलो सखियों मस्ती करते, फिर से स्कूल चलें हम…
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X