आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क्यों फेंकी सिंकी रोटी कूड़े में

                
                                                         
                            अपने देश में
                                                                 
                            
भोजन की बर्बादी की
समस्या
है बहुत बड़ी
यह सिर्फ नहीं है अपमान
भोजन का
बल्कि है अपमान
किसानों के पसीने का
और सबसे बढ़कर
है यह मज़ाक
अपने ही पेट का
है बड़ी अजीब बात यह
कि अमूमन है फ्रिज
हर घर में
पर शायद जम गई हैं
संवेदनाएं ही लोगों की
जो करते हैं वे बर्बादी
भोजन की
हैं वही लोग ये
जो जाकर रेस्त्रां में
चुकाते हैं महंगी कीमत
'फ्रोज़न फ़ूड' के लिए
पर करते हैं ये लोग
घर की उस रोटी का अपमान
जिसे सेंकी थी सुबह
बड़े चाव से
मां या पत्नी ने उनकी
जो हुई हवाले
बेरहमी से फिर कूड़े के।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
58 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर