तुझको याद कर के मैं हूं यहां हैरान
मेरी जान जहां रहो मजे में रहो
जाने मेरे लिए कहां सो गया भगवान
मेरी जान जहां रहो मजे में रहो
इसीलिए सब कहते है यहां करना नहीं प्यार
मेरा तो सब लूट गया , काम चलाऊं लेके उधार
गिरवी रख दिया है अपने दिल का भी मकान
मेरी जान जहां रहो मजे में रहो
यह प्यार कुछ नहीं है, है हसीन धोखा
किसी से दिल लगाकर हमने यही है देखा
किसी से प्यार मत करना
मत फ़साना मुश्किल में अपनी जान
मेरी जान जहां रहो मजे में रहो
सुनकर मेरी प्रेम कहानी आपको आएगी हंसी
अपने भी किसी से दिल लगाया होगा
कभी ना कभी
चलो किसी बहाने आयी आपके होठों पर मुस्कान
मेरी जान जहां रहो मजे में रहो
-रविन्द्र अमन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X