नर्स की भूमिका
नर्सें अपने व्यवहार से
मरीजों को उपचार
का स्पर्श देती हैं ,
नर्सें कई जटिलताओं
को जल्द पहचान लेती हैं ,
वे डॉक्टरों को सूचित करती हैं
डॉक्टर नई दवाइयाँ या निर्देश लाते हैं।
किसी गंभीर रूप से बीमार
मरीज के रिश्तेदार
जब मरीज के बिस्तर
के पास पहुंचते हैं,
तो नर्स द्वारा मरीज की
स्थिति के बारे में जानकारी
सुनकर उनकी सब चिंता
और घबराहट दूर हो जाती ।
ड्यूटी पर रहते हुए नर्सें
व्यक्तिगत समस्याओं के
बारे में नहीं सोच सकतीं ,
न ही वे एक पल के लिए भी
मरीज को छोड़ सकती ।
-सुबीर कुमार भट्टाचार्य
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X