आप की सोच में है मोच, तो हाँ हैं हम कॉकरोच,
काकरोच, कॉकरोच, कॉकरोच
हम सब बेरोज़गार हैं और यूथ हमारा नाम है,
दिन भर हिंदू मुस्लिम करना बी जे पी का काम है।
ना ही मोदी से दुश्मनी और ना राहुल हमारा मित्र है,
ना आंखों में तस्वीर किसी की,
ना दिल में किसी का चित्र है ।
नहीं है जॉब देश में, चिंता ये सारी है,
हमारे कंधों पे परिवार की जिम्मेदारी है।
रोटी कपड़ा और मकान,
स्वच्छ पानी और स्वच्छ आसमान।
नेताओं की तय हो जिम्मेदारी,
यही हमारी सोच है।
हाँ हम कॉकरोच हैं, हाँ हम कॉकरोच हैं,
कॉकरोच, कॉकरोच, कॉकरोच
नेताओं को देना चाहूंगा ये सीख,
बंद हो हिंदू- मुस्लिम, बंद हो पेपर लीक,
हर बात पे ना मांगा जाए देशभक्ति का सर्टिफिकेट,
वरना अगले इलेक्शन में गिरेगा सरकार का विकेट,
और फिर यूथ खेलेंगे आप के साथ फ़्री हिट,
हर बात पे हिंदू -मुस्लिम करते हो जनाबे आला,
कहां से लाते हो दिल ये नफ़रत वाला,
बुरी है नज़र तुम्हारी और चेहरा है तुम्हारा काला,
गंदी है नज़र तुम्हारी, घटिया तुम्हारी सोच है।
हाँ हम कॉकरोच हैं, हाँ हम कॉकरोच हैं,
हम सब कॉकरोच हैं, ये यूथ कॉकरोच है।
-अश्क़ फतेहपुरी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X