यह कलम नहीं मेरा वह दोस्त वही,|
जिसे पकड़ कर करती हूं मैं अपना हर भोज हल्का यही||
नहीं सीखना मुझे लय ,छंद व अलंकारों को सटीक बनाना|
बस भर देना है इसमें मुझे अपनी खुशी, गम और मुझे मिला हर ताना||
कलम को जब से हाथ में मैंने पकड़ा है|
किसी कागज के टुकड़े में मेरे भावों को जकड़ रखा है||
अच्छी कविता नहीं अच्छी कहानी नहीं अच्छा लेख मुझे नहीं लिखना|
जिंदगी में जो सीख समझा वह सब कलम से व्यक्त करना||
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X