आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Akbar Allahabadi Shayari: अकबर की शायरी, ज़माना और ज़िंदगी का आईना है

                
                                                         
                            लोग कहते हैं बदलता है ज़माना सब को 
                                                                 
                            
मर्द वो हैं जो ज़माने को बदल देते हैं 


आज बातें अकबर इलाहाबादी की, लेकिन पहले उनके एक-दो मजेदार किस्से क्योंकि अकबर इलाहाबादी हिन्दुस्तानी ज़बान और हिन्दुस्तानी तहज़ीब के बड़े और दिलेर शायर थे, उनकी शायरी में गंभीरता है और हास्य व्यंग्य भी है, और अकबर साहब की हाज़िर जवाबी के तो क्या कहने- 

कलकत्ता की मशहूर गायिका गौहर जान एक मर्तबा इलाहाबाद गई और जानकी-बाई तवाइफ़ के मकान पर ठहरी शायद 1910 की बात है। गौहर की माँ नवाब वाजिद अली शाह के यहां दरबारी नृत्यांगना थी और पिता आर्मेनिया के थे। टप्पा कजरी, ठुमरी, झूला संगीत की हर विधा में उनका दखल था। शायद आधुनिक युग की पहली स्टार गायिका थी जिनके बहुत भाषाओं में रिकॉर्ड निकाले गए थे।

अब जब गौहर जान जाने लगीं होने लगी तो अपनी मेज़बान यानि जिनके यहाँ ठहरी थीं उनसे कहा कि “मेरा दिल ख़ान बहादुर सय्यद अकबर इलाहाबादी से मिलने को बहुत चाहता है।” जानकी-बाई ने कहा कि “आज मैं उनसे समय ले लूंगी, कल चलेंगे।” दूसरे दिन दोनों अकबर इलाहाबादी के यहाँ पहुँचीं। जानकी-बाई ने परिचय कराया और कहा ये कलकत्ता की निहायत मशहूर-ओ-मा’रूफ़ गायिका गौहर जान हैं। आपसे मिलने का बेहद इश्तियाक़ था, लिहाज़ा इनको आपसे मिलाने लायी हूँ। 

अकबर ने कहा, “ज़ह-ए-नसीब, वर्ना मैं न नबी हूँ न इमाम, न ग़ौस, न क़ुतुब और न कोई वली जो क़ाबिल-ए-ज़यारत ख़्याल किया जाऊं। पहले जज था अब रिटायर हो कर सिर्फ अकबर रह गया हूँ। हैरान हूँ कि आपकी ख़िदमत में क्या तोहफ़ा पेश करूँ। ख़ैर एक शे’र बतौर यादगार लिखे देता हूँ।” ये कह कर एक शेर एक काग़ज़ पर लिखा और गौहर जान के हवाले किया।

ख़ुशनसीब आज भला कौन है गौहर के सिवा 
सब कुछ अल्लाह ने दे रखा है शौहर के सिवा
आगे पढ़ें

9 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर