आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरे प्यारे श्री नाथ

                
                                                         
                            सोचती हूं जब तुम्हें सोच कर
                                                                 
                            
इतना अच्छा लगता है तो
मिलोगे तो क्या होगा
श्वांसे कह पाएंगी कुछ या
चली जाएंगी सदा के लिए हो रूष्ट।

बोलेंगी जिसकी प्रतिक्षा में
जगी रही आजीवन मैं श्रापित संताप।
जा रही अब संग उनके
मिल गए मुझे मेरे प्यारे श्री नाथ।

ठहर कर इस धरा पर
अब क्यों बोझ बढ़ाऊं
विरह वेदना की जलती अग्नि को
क्यों हृदय में अपने दहकाऊं?

बहुत बहाया पीर पराग
नैनों से सावन शीत की धार।
नाची पतझड़ पत्तों में बिखर कर खूब
पावन प्रीत के करुण क्रंदन में डूब।

अब तो आया है मधुमास मिलन का
मिला सौभाग्य प्रिय में विलय का ।
जिसके लिए की इतनी तपस्या, लेने वे आए हैं
वर्षों बाद आज मेरे प्रभु ने हृदय से मुझे लगाएं हैं ।
- वंदना अग्रवाल "निराली "
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
42 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर