आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नई बात

                
                                                         
                            फिर उसी जगह से शुरू नई कहानी होगी,
                                                                 
                            
नाम बदले हुए होंगे,पर बात पुरानी होगी।
क्यूं हर शख्स से रखते हो दूरियां इतनी,
कोई तो होगा..जिसकी हर बात तुमने मानी होगी।
किया था उसने कभी मुझसे कोई वादा नहीं..
मोहब्बत पहली थी,एकतरफा ही निभानी होगी।
वो अकेला था सच का आफताब था..
अंधेरों को उसे हराने के लिए ताकत तो लगानी होगी।
फूल हैं,खुशबुएं हैं,रंग और ख्वाब हैं पर..
वो भी हो जाय मेरा,ये उसकी मेहरबानी होगी।
बना के घरौंदे रेत पर वो तोड़ देती है..
घर कहने के लिए, इक इमारत तो बनानी होगी।
जानती हूं एक दिन ये सब टूट जाएगा..
रोज जीने के लिए एक उम्मीद तो जगानी होगी।
- विनीता
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर