आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अख़्तर नज़्मी: अब नहीं लौट के आने वाला

akhtar nazmi famous ghazal ab nahin laut ke aane wala
                
                                                         
                            


अब नहीं लौट के आने वाला
घर खुला छोड़ के जाने वाला

हो गईं कुछ इधर ऐसी बातें
रुक गया रोज़ का आने वाला

अक्स आँखों से चुरा लेता है
एक तस्वीर बनाने वाला

लाख होंटों पे हँसी हो लेकिन
ख़ुश नहीं ख़ुश नज़र आने वाला

ज़द में तूफ़ान की आया कैसे
प्यास साहिल पे बुझाने वाला

रह गया है मिरा साया बन कर
मुझ को ख़ातिर में न लाने वाला

बन गया हम-सफ़र आख़िर 'नज़्मी'
रास्ता काट के जाने वाला
 

19 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर