इतराना छोड़ दीजिए
मन में शांति आ जाएगी
घमंड से नाता तोड़ लीजिए
जिंदगी में खुशहाली छा जाएगी
घमंड से नुकसान ही नुकसान है
घमंड से जीवन में आती अशांति है
घमंड तो पतन की ओर ले जाने वाला साथी है
बड़े लोगों का साम्राज्य घमंड से टूट गया है
कई लोग अर्श से फर्श पर घमंड के चलते आ गए हैं
घमंडी को कोई पसंद नहीं करता है
घमंडी लोगों से लोग दूर ही रहना चाहते हैं
जिंदगी में सादगी, विनम्रता हमेशा रखनी चाहिए
दूसरों का अपमान जीवन में कभी भी नहीं करना चाहिए
घमंड को जीवन से हटा दीजिए
जीवन में सुकून और शांति के लिए घमंड से नाता तोड़ लीजिए
घमंड से हमेशा दूर रहिए
प्रेम और मोहब्बत से लोगों से बातचीत कीजिए
-वीरेश दत्त माथुर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X