उन्होंने आज खाने पर बुलाया है
आज घर पर खाने का न्योता आया है
दूसरों के बुलावे पर खाने जाना अच्छा लगता है
अपने घर पर मेहमान को खाना खिलाना बढ़िया लगता है
एक दूसरे द्वारा मिल बैठकर खाना खाने का आनंद अलग है
खाने पर गपशप लगाने का मजा गजब है
साथ बैठकर खाने से मेल मिलाप बढ़ता है
एक दूसरे के साथ खाना खाने से आपस में संवाद बढ़ता है
खाना खाने वाली डाइनिंग टेबल एक दूसरे को जोड़ती है
मिल बैठकर एक दूसरे के साथ खाना खाने से परिवार में एकता बढ़ती है
उनको घर पर बुलाकर खाना खिलाना अच्छा लगता है तो उनको खाने पर बुलाइए
उनके साथ मिल बैठकर खाना अच्छा लगता है तो उनके साथ बैठकर खाना खाइए
अपने घर पर दूसरों को खाना खिलाना चाहिए
दूसरों के घर पर भी खाना खाने जाना चाहिए
खाना स्वादिष्ट बनाने के साथ खाते समय उसमें उत्साह और मस्ती का तड़का भी लगाना चाहिए
चलो एक दूसरे को खाना खिलाते हैं
एक दूसरे के साथ मिल बैठकर खाना खाकर खुशी और आनंद का मजा उठाते हैं
-वीरेश दत्त माथुर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X