फिटनेस पर प्रेरणादायक हिंदी कविता
स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है,
यही जीवन का असली रतन है।
ना सोना-चांदी, ना महल-दुकान,
तंदुरुस्ती से ही बनती पहचान।
सुबह की दौड़, हल्की कसरत,
देती तन को नई ताकत।
पसीना बहाओ, आलस भगाओ,
अपने अंदर जोश जगाओ।
जंक फूड से दूरी रखो,
हरी सब्ज़ियों से यारी रखो।
पानी पियो भर-भर के तुम,
बीमारियों से रहो हरदम गुम।
हर दिन थोड़ा समय निकालो,
खुद को बेहतर बनाने में लगाओ।
आज जो मेहनत तुम करोगे,
कल उसी का फल तुम पाओगे।
फिट शरीर, खुशहाल मन,
यही है जीवन का सच्चा धन।
चलो आज से ये ठान लें,
स्वस्थ जीवन को पहचान लें।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X