आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: अकूल और केदारनाथ अग्रवाल की कविता- सुबह और शाम

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- अकूल, जिसका अर्थ है- जिसका कोई कूल, किनारा या अंत न हो, असीम। प्रस्तुत है केदारनाथ अग्रवाल की कविता- सुबह और शाम
                                                                 
                            

मैंने उसको हँसते देखा;
उसके गालों पर गुलाब को खिलते देखा;
वह अकूल अनुराग-पुलक-सी-
दूर खड़ी भी पास खड़ी थी।
वह मेरी रंगीन सुबह थी!!

बस, फिर मेरी ट्रेन चली थी।
प्लेटफार्म पर सुबह सुनहरी छूट गई थी।
दिन की यात्रा-
धूल-धुएँ के बीच हुई थी।

एक बार फिर,
बरसों बीते,
मैंने उसको नदी किनारे गुमसुम देखा;
उसके गालों के गुलाब सब सूख गए थे;
दूर खड़ी भी पास खड़ी थी।
वह मेरी सुनसान शाम थी॥

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

18 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर