आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Urdu Poetry: किस मुलाक़ात की उम्मीद लिए बैठा हूँ

उर्दू अदब
                
                                                         
                            शाम होती है तो याद आती है सारी बातें
                                                                 
                            
वो दोपहरों की ख़मोशी वो हमारी बातें

आँखें खोलूँ तो दिखाई नहीं देता कोई
बंद करता हूँ तो हो जाती हैं जारी बातें

कभी इक हर्फ़ निकलता नहीं मुँह से मेरे
कभी इक साँस में कर जाता हूँ सारी बातें

जाने किस ख़ाक में पोशीदा हैं आँसू मेरे
किन फ़ज़ाओं में मुअ'ल्लक़ हैं तुम्हारी बातें

किस मुलाक़ात की उम्मीद लिए बैठा हूँ
मैं ने किस दिन पे उठा रक्खी हैं सारी बातें

~ अहमद मुश्ताक़

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

21 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर