आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Urdu Poetry: मुझे गुमाँ भी न था वक़्त यूँ हटा देगा

उर्दू अदब
                
                                                         
                            मिरे बदन में छुपी आग को हवा देगा
                                                                 
                            
वो जिस्म फूल है लेकिन मुझे जला देगा

तुम्हारे मेहरबाँ हाथों को मेरे शाने से
मुझे गुमाँ भी न था वक़्त यूँ हटा देगा

है और कौन मिरे घर में ये सवाल न कर
मिरा जवाब तिरा रंग-ए-रुख़ उड़ा देगा

चले भी आओ कि ये डूबता हुआ सूरज
चराग़ जलने से पहले मुझे बुझा देगा

खड़े हुए हैं यहाँ तो बुलंद-हिम्मत लोग
थके हुओं को भला कौन रास्ता देगा

दरों को बंद करो वर्ना आँधियों का ये ज़ोर
तुम्हारे कच्चे घरों की छतें उड़ा देगा

जहाँ सब अपने ही दामन को देखते हों 'बशीर'
उस अंजुमन में भला कौन किस को क्या देगा

~ बशीर फ़ारूक़ी

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

20 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर