आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

रेहाना रूही: दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँ

rehana roohi famous ghazal dil ko reh reh ke ye andeshe daraane lag jayein
                
                                                         
                            


दिल को रह रह के ये अंदेशे डराने लग जाएँ
वापसी में उसे मुमकिन है ज़माने लग जाएँ

सो नहीं पाएँ तो सोने की दुआएँ माँगें
नींद आने लगे तो ख़ुद को जगाने लग जाएँ

उस को ढूँढ़ें उसे इक बात बताने के लिए
जब वो मिल जाए तो वो बात छुपाने लग जाएँ

हर दिसम्बर इसी वहशत में गुज़ारा कि कहीं
फिर से आँखों में तिरे ख़्वाब न आने लग जाएँ

इतनी ताख़ीर से मत मिल कि हमें सब्र आ जाए
और फिर हम भी नज़र तुझ से चुराने लग जाएँ

जीत जाएँगी हवाएँ ये ख़बर होते हुए
तेज़ आँधी में चराग़ों को जलाने लग जाएँ

तुम मिरे शहर में आए तो मुझे ऐसा लगा
जूँ तही-दामनों के हाथ ख़ज़ाने लग जाएँ

एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर