आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हफ़ीज़ जालंधरी: इश्क़ में भूल गया कुछ न रहा याद मुझे

hafeez jalandhari famous ghazal muddaton tak jo padhaya kiya ustad mujhe
                
                                                         
                            

मुद्दतों तक जो पढ़ाया किया उस्ताद मुझे
इश्क़ में भूल गया कुछ न रहा याद मुझे

क्या मैं दीवाना हूँ या-रब कि सर-ए-राहगुज़र
दूर से घूरने लगते हैं परी-ज़ाद मुझे

अब है आवाज़ की वो शान न बाज़ू की उड़ान
और सय्याद किए देता है आज़ाद मुझे

दाद-ख़्वाही के लिए और तो सामाँ न मिला
नाला-ओ-आह पे रखनी पड़ी बुनियाद मुझे

मेरे शेरों पे वो शरमाए तो अहबाब हँसे
ऐ 'हफ़ीज़' आज ग़ज़ल की ये मिली दाद मुझे

21 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर