आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जोश मलीहाबादी: तुम्हारा ज़िक्र नहीं है तुम्हारा नाम नहीं

josh malihabadi famous ghazal wo sabra de ki na de jisne beqarar kiya
                
                                                         
                            

वो सब्र दे कि न दे जिस ने बे-क़रार किया
बस अब तुम्हीं पे चलो हम ने इंहिसार किया

तुम्हारा ज़िक्र नहीं है तुम्हारा नाम नहीं
किया नसीब का शिकवा हज़ार बार किया

सुबूत है ये मोहब्बत की सादा-लौही का
जब उस ने वअ'दा किया हम ने ए'तिबार किया

मआल हम ने जो देखा सुकून ओ जुम्बिश का
तो कुछ समझ के तड़पना ही इख़्तियार किया

मिरे ख़ुदा ने मिरे सब गुनाह बख़्श दिए
किसी का रात को यूँ मैं ने इंतिज़ार किया

23 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर