आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हसरत मोहानी: हुई है मुंतशिर ख़ुशबू-ए-यार आहिस्ता आहिस्ता

hasrat mohani famous ghazal ghatega tere kooche mein waqar ahisata ahista
                
                                                         
                            


घटेगा तेरे कूचे में वक़ार आहिस्ता आहिस्ता
बढ़ेगा 'आशिक़ी का ए'तिबार आहिस्ता आहिस्ता

बहुत नादिम हुए आख़िर वो मेरे क़त्ल-ए-नाहक़ पर
हुई क़द्र-ए-वफ़ा जब आश्कार आहिस्ता आहिस्ता

जिला-ए-शौक़ से आईना-ए-तस्वीर-ए-ख़ातिर में
नुमायाँ हो चला रू-ए-निगार आहिस्ता आहिस्ता

मोहब्बत की जो फैली है ये निकहत बाग़-ए-आलम में
हुई है मुंतशिर ख़ुशबू-ए-यार आहिस्ता आहिस्ता

दिल ओ जान ओ जिगर सब्र ओ ख़िरद जो कुछ है पास अपने
ये सब कर देंगे हम उन पर निसार आहिस्ता आहिस्ता

'अजब कुछ हाल हो जाता है अपना बे-क़रारी से
बजाते हैं कभी जब वो सितार आहिस्ता आहिस्ता

असर कुछ कुछ रहेगा वस्ल में भी रंज-ए-फ़ुर्क़त का
दिल-ए-मुज़्तर को आएगा क़रार आहिस्ता आहिस्ता

न आएँगे वो 'हसरत' इंतिज़ार-ए-शौक़ में यूँही
गुज़र जाएँगे अय्याम-ए-बहार आहिस्ता आहिस्ता
 

एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर