आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नुसरत सिद्दीक़ी: वो ज़माना अच्छा था आज के ज़माने से

Nusrat Siddiqui ki ghazal wo zamana achcha tha aaj ke zamane se
                
                                                         
                            फ़ासले न बढ़ जाएँ फ़ासले घटाने से
                                                                 
                            
आओ सोच लें पहले राब्ते बढ़ाने से

'अर्श काँप जाता था एक दिल दुखाने से
वो ज़माना अच्छा था आज के ज़माने से

ख़्वाहिशें नहीं मरतीं ख़्वाहिशें दबाने से
अम्न हो नहीं सकता गोलियाँ चलाने से

देख-भाल कर चलना लाज़मी सही लेकिन
तज्रबे नहीं होते ठोकरें न खाने से

एक ज़ुल्म करता है एक ज़ुल्म सहता है
आप का त'अल्लुक़ है कौन से घराने से

कितने ज़ख़्म छिलते हैं कितने फूल खिलते हैं
गाह तेरे आने से गाह तेरे जाने से

कार-ज़ार-ए-हस्ती में अपना दख़्ल इतना है
हंस दिए हँसाने से रो दिए रुलाने से

छोटे छोटे शहरों पर क्यों न इक्तिफ़ा कर लें
खेतियाँ उजड़ती हैं बस्तियाँ बसाने से

ज़ख़्म भी लगाते हो फूल भी खिलाते हो
कितने काम लेते हो एक मुस्कुराने से

और भी सँवरता है और भी निखरता है
जल्वा-ए-रुख़-ए-जानाँ देखने दिखाने से

जब तलक न टूटे थे ख़ैर-ओ-शर के पैमाने
वो ज़माना अच्छा था आज के ज़माने से

हर तरफ़ चराग़ाँ हो तब कहीं उजाला हो
और हम गुरेज़ाँ हैं इक दिया जलाने से

चाँद आसमाँ का हो या ज़मीन का 'नुसरत'
कौन बाज़ आता है उँगलियाँ उठाने से

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।



 
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर