आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Social Media Poetry: मिलती नहीं कहीं भी मगर ढूँढ़ रहे हैं

वायरल काव्य
                
                                                         
                            मिलती नहीं कहीं भी मगर ढूँढ़ रहे हैं,
                                                                 
                            
सूखी हुई नदी की नहर ढूँढ़ रहे हैं।

मालूम है उड़ने के नहीं आ सकेगा काम,
हम लोग मगर सोने के पर ढूँढ़ रहे हैं।

कागज की एक नाव में बैठे हैं लोग सब,
श्मशान को जाने की डगर ढूँढ़ रहे हैं।

बस्ती के लकड़हारे थके पेड़ काटकर
अब धूप में बैठे हैं, शजर ढूँढ़ रहे हैं।

जो शहर में बैठे हैं वो करते हैं गाँव याद,
जो गाँव में बैठे हैं शहर ढूँढ़ रहे हैं।

रोती है, मुझे डाँट के लगती है आ गले,
बेटी में बूढ़ी माँ की नजर ढूँढ़ रहे हैं।

बाजार से लौट आए थे दस्तार बचाकर,
अब लोग मेरा घर, मेरा सर ढूँढ़ रहे हैं।

साभार: चित्रगुप्त की फेसबुक वाल से 

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

13 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर