फिल्म अभिनेत्री दीप्ति नवल कविताएं भी लिखती हैं। दीप्ति को संगीत तथा फोटोग्राफी से भी लगाव है। 1983 में इनका कविता संग्रह लम्हा-लम्हा प्रकाशित हुआ। पहली फ़िल्म 1979 में रिलीज़ हुई। इनका जन्म अमृतसर पंजाब में 22 अगस्त 1957 को हुआ। इसके अतिरिक्त उन्हें संगीत से लगाव है। वे कई वाद्ययंत्र भी बजाती हैं। चश्मे बद्दूर, रंग बिरंगी, कथा, किसी से न कहना, साथ-साथ, लिसेन अमाया आदि उनकी लोकप्रिय फ़िल्में हैं।
मैंने देखा है दूर कहीं पर्बतों के पेड़ों पर...
मैंने देखा है दूर कहीं पर्बतों के पेड़ों पर
शाम जब चुपके से बसेरा कर ले
और बकिरयों का झुंड लिए कोई चरवाहा
कच्ची-कच्ची पगडंडियों से होकर
पहाड़ के नीचे उतरता हो
मैंने देखा है जब ढलानों पे साए-से उमड़ने लगें
और नीचे घाटी में
वो अकेला-सा बरसाती चश्मा
छुपते सूरज को छू लेने के लिए भागे
हां, देखा है ऐसे में और सुना भी है
इन गहरी ठंडी वादियों में गूंजता हुआ कहीं पर
बांसुरी का सुर कोई़...
तब
यूं ही किसी चोटी पर
देवदार के पेड़ के नीचे खड़े-खड़े
मैंने दिन को रात में बदलते हुए देखा है!
आगे पढ़ें
अजनबी
कमेंट
कमेंट X