आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नरेश सक्सेना: ज़रूरी है अपने शरीर में बसे कोयले की याद

naresh saxena famous hindi kavita roshni saral rekhaon mein chalti zaroor hai
                
                                                         
                            


सरल रेखाओं में चलती ज़रूर है
लेकिन उतनी सरल होती नहीं
इंद्रधनुष में किस सफ़ाई से देती है
अपने लचीले होने का एहसास
जबकि वहाँ भी वह सीधी रेखाओं में ही
चल रही होती है
तरंग हूँ तरंग हूँ कहती हुई
कणों में कर सकती है संचरण
और दोनों जगह अपने सही होने का
दे सकती है प्रमाण

उसकी रफ़्तार के बारे में तो सुना ही होगा आपने
अपनी तेज़ी के बावजूद
टकराकर धक्का नहीं देती
दबे पाँव बेवज़न और बेआवाज़ उतर सकती है चीज़ों पर

अदृश्य रहकर ख़ुफ़िया ढंग से
जा सकती है आर-पार
और हड्डियों में छिपा सारा भेद बाहर ला सकती है

छिपकर बैठ सकती है घने अंधकार में
आपके पारे को विचलित करती हुई
सन्नाटे में आवाज़ की तरह सुनाई दे सकती है
बहती हुई नदी में हवा में या चुंबक में ताप में आवाज़ में या रंगों में
कहीं भी हो सकती है

दो चकमक पत्थरों के बीच
कहाँ छिपी होती है चिनगारी
हम भूल जाते हैं कि वह पत्थरों से नहीं
हमारे हाथों से निकलती है
निकलती है उस ताक़त से जिससे
पत्थर से पत्थर पर होता है प्रहार

चीज़ों को जितना करती है उजागर
उससे ज़्यादा छिपाती है
रोशनी में चीज़ों को देखने से पहले
ज़रूरी है रोशनी को देखना
ज़रूरी है याद करना
कि कोयला भी उसका एक प्रिय घर है
ज़रूरी है अपने शरीर में बसे कोयले की याद। 

 

22 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर