कुछ तो बेचैनियां बढ़ेंगी ही
बाग में बिजलियां गिरेंगी ही
फूल होंगे जहां भी गुलशन में
इश्क की तितलियां उड़ेंगी ही।
मन का मौसम विभाग कहता है
दिल पे कुछ बदलियां घिरेंगी ही
मेरे नाविक जरा सम्हल के चल
आज फिर आंधियां चलेंगी ही
मन किसी से कभी उचट जाए
दरमियां तल्खियां रहेंगी ही
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X