मां जमीन है तो पिता आसमान है
मेरे पिता ही मेरे भगवान् हैं
उनकी मुस्कुराहट पर जीवन कुर्बान हैं
वही मेरे धन है, वही मान है, सम्मान है
मेरे अस्तित्व की पहचान है
मेरे पिता ही मेरे भगवान् है
संतान की खुशियों के लिए हर मुसीबत सह लेते है
मेरी मुस्कान पर खुद भी खुश हो लेते है
धूप को छाट कर शीत बना देते है
मेरे लिए एक नया स्वर्ग सजा देते है
अपने अरमानों को अक्सर दबा देते ह
बच्चों के सपनों को पंख लगा देते हैं
मेरे हर सपने का वो अरमान हैं
मेरे पिता ही मेरे भगवान् हैं
इस कड़ के वो ब्रह्माण्ड है
मेरे पिता ही मेरे भगवान् हैं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X