आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सावन की ठंडी फुहार

                
                                                         
                            सावन की ठंडी फुहार को याद हमारी आती होगी।
                                                                 
                            

चुनरी के रंगीलेपन को,
घूंघट के शर्मीलेपन को,
जुल्फों के घुंघरालेपन को,
याद हमारी आती होगी।

गालों को चूमती लटों को याद हमारी आती होगी।

पलकों के कजरारेपन को,
अंखियों के मतवारेपन को,
चंद्र बदन के गोरेपन को,
याद हमारी आती होगी।

कंधों से गिरते पल्लू को याद हमारी आती
होगी।

रोज जागती इन रातों को,
उन रेशमी मुलाकातों को,
रिमझिम रिमझिम बरसातों को,
याद हमारी आती होगी।

प्यारी बिंदिया की झिलमिल को याद हमारीआती होगी।

मन में चुभते खालीपन को
धक धक करती हर धड़कन को
मीठी मीठी सी तड़पन को,
याद हमारी आती होगी।

हर इक चूड़ी की खन-खन को याद हमारी आती होगी।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 सप्ताह पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर