आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरा सावन कभी ना आया

                
                                                         
                            बादल बरसते रहे, मौसम बदलते रहे,
                                                                 
                            
पर मेरा सावन तो कभी आया ही नहीं।
मीत संग ना झूला झूला,
ना कभी कोई गीत ही गाया,
सावन आया, बादल बरसे,
पर मन का मौसम सूना पाया।
ना हाथों में मेहंदी रची,
ना पायल ने कोई धुन सुनाई,
ना किसी ने प्रेम से पुकारा,
ना आँखों में नींद समाई।
दूसरों के आंगन झूले झूले,
हर ओर प्रेम की रुत छाई,
मैं खिड़की पर बैठी चुपचाप,
अपनी ही तन्हाई से बतियाई।
बादल गरजे, बिजली चमकी,
बारिश ने धरती महकाई,
पर जिस सावन की आस थी मन में,
वो दस्तक देकर भी न आई।
मीत संग ना झूला झूला,
ना कभी कोई गीत ही गाया,
सबके सावन रंगीन रहे,
मेरा सावन तो कभी ना आया …।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
34 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर