आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त:.....वतन के लिए हमारे वीर

                
                                                         
                            कितने हमारे वीर कुर्बान हुए
                                                                 
                            
देश पर बलिदान हुए
पीछे पांव कभी न हटाए
वतन के लिए लहू लुहान हुए

हमारी मिट्टी की कण-कण
आज भी उन्हें पुकारती है
देश पर शहीद हुए वीरों को
आज भी नहीं भुलाती है

स्वतंत्र भारत का सपना
मन में सजाए
वीरों ने कितने अनगिनत
असहनीय अकल्पनीय
कष्ट उठाए

तब जाकर हमारे मन में
आज उत्साह और उमंग है
वीरों का हमारे ऊपर
बहुत बड़ा ऋण है

नतमस्तक हो जाता सर
देश के हमारे वीरों को
तहे दिल से सलाम है
अनंत वीरों ने बहाएं हैं
अपने बेशकीमती रक्त
देश के लिए जान किए हैं
कुर्बान

तब जाकर आज हम
शान से मना रहे हैं
15 अगस्त………......
देश को उन पर.........
गर्व और अभिमान है
दिल से नमन और सलाम है।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर