आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ढूँढता फिर रहा हूँ कोई ऐसा हमराज़,

                
                                                         
                            ढूँढता फिर रहा हूँ कोई ऐसा हमराज़,
                                                                 
                            
जो सुन सके मेरे दर्द-ए-दिल की आवाज़।

जिसे अपना समझा, वही दूर होता गया,
हम उम्र भर तरसते रहे उसे अपना बनाने को।

रात भर चाँद से तेरा पता पूछता रहा,
कोई नहीं था पास, मुझे सीने से लगाने को।

मेरी आँखों में आज भी तेरा इंतज़ार है,
और तूने वक़्त भी न दिया लौटकर आने को।

मैंने तो मोहब्बत में ख़ुद को ही खो दिया,
तूने भी क्या पाया मुझे यूँ तन्हा छोड़ जाने को।

अब किससे कहूँ कि तेरे बाद क्या बचा है,
एक दिल है जो धड़कता है बस दर्द छुपाने को।

लोग कहते हैं वक़्त हर ज़ख़्म भर देता है,
मेरा ज़ख़्म तो और गहरा हुआ तुझे भुलाने को।

ढूँढता फिर रहा हूँ आज भी उस माज़िद को,
जो मुझे मुझसे भी बेहतर समझ सके।
-माजिद खा
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
36 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर