आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आखिर क्यों ?

                
                                                         
                            कविता : आखिर क्यों ?
                                                                 
                            

क्यों सुबह घिर आई, मुझे शाम में जीना था,
चाहिए था वो सब कुछ, जो उसने छीना था।
क्यों लौट आया ये नूर, मुझे बेनूर ही रहना था,
मिला वो सब कुछ, पर मुझे वो सब गँवाना था।

जो छूट गया पीछे, बस वही मेरा अपना था,
ये उजला सा जो दिखता है, ये सिर्फ एक सपना था।
हाथों में रानाई है, पर आँचल खाली है,
आँखों में नूर सही, पर रूह में तारीकी का साया भारी है।

लोग कहते हैं मुश्किल से मिलती है ये मंज़िल,
पर कोई इनसे पूछे, क्या ये पाके खुश है दिल?
क्यों महफ़िल के बीच भी ये तन्हाई रोती है,
ऐसे जीने से तो शब की ख़ामोशी अच्छी होती है।

मेरा हक़ तो था बस उस दर्द की छाँव पर,
ये कैसा मरहम लगाया मेरे ज़ख्मी पाँव पर?
अब न कोई ख़्वाहिश है, न अज़ीज़ कोई सपना,
जिसे सबने ठुकराया, वही सन्नाटा था अपना।
- प्रद्युम्न त्रिवेदी 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
34 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर