आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ताकि मन रहे केंद्रित

                
                                                         
                            मनुष्यों के पास
                                                                 
                            
होती हैं
पांच नहीं
बल्कि दस इंद्रियां
इनमें से पांच ज्ञानेंद्रियां
और पांच होती हैं
कर्मेंद्रियां
मिला लें इनके साथ
यदि मन को भी
तो हो जाती है
कुल इंद्रियों की संख्या
ग्यारह
मन का क्या है!
वह तो रहता है उलझा
तमाम प्रकार की
वृत्तियों में ही
कहीं इच्छा, कहीं लोभ
कहीं क्रोध, कहीं मोह
इन सबके बीच
होकर चंचल
रहता है भटकता मन
इंद्रियों को मिलता नहीं
जब काम
तो लगती हैं भटकने वे
पर मन को साधने से
इंद्रियों को साधना भी
हो जाता है आसान
हालांकि काम कोई
है नहीं
सरल यह
लेकिन रखना नियंत्रण मन पर
है बहुत ज़रूरी
चंचल मन को
केंद्रित कर रखने में ही है
इंसान की समझदारी
और उसकी होशियारी।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर