आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरी प्रियसी आई है

                
                                                         
                            पंखुड़ी–पंखुड़ी मिल–मिल के,
                                                                 
                            
खुशियों की पलंग बिछाई है,
परियों ने भर पंखों में,
नेह उड़ानों की लाई हैं,
क़दम बढ़ें स्वागत में उसकी,
मेरी प्रियसी आई है।

मन के दूर मरुस्थल में,
बरखा सावन की छाई है,
इंद्रधनुष ने रंगों से,
मानों अंबर आज सजाई है,
विरहा के रग–रग में हर्ष मगन आज उठे,
मेरी प्रियसी आई है।

कुम्हारों की चाक लाडली से,
गुड़िया की मूर्ति भाई है,
आंखों ने देखे रंग जितने,
उसमे सबसे सुंदर प्रतिमा पाई है,
चंचलता की छवि आज मनोहर बनके,
मेरी प्रियसी आई है।

तारों की दुनिया में लगता,
निखर चमक एक छाई है,
चांद–चांदनी ने अरसे से,
मिलकर सांध्य बनाई है,
उसी सांध्य में माधुर्य भरी, संगम धुन की,
मेरी प्रियसी आई है।

वो हलचल नादानी की,
गुड्डे–गुड़ियों की याद दिलाई है,
कदम–कदम पर फूल बिछें,
मानो आज सगाई है,
नयन भरे हैं अश्रु कणों से,
मेरी प्रियसी आई है।
– ऋषभ भट्ट
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर