आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुम्हारी गलती नहीं हमारे बिछड़ने में

                
                                                         
                            नब्ज़ बनके प्यार की तुम पकड़ में आए थे,
                                                                 
                            
मोहब्बत का मरीज़ भी, डॉक्टर भी बनाए थे,

मेरे सुर में तो कोई राग ही नहीं थी,
लय बनकर जब तुम ज़िंदगी में आए थे,

जाने क्या वो बात थी जो तुम्हें पसंद आई,
वरना इससे पहले सभी ने दोस्त ही बनाए थे,

कोई बीमारी थी मुझमें दूरियां सबसे बनाने की,
तुम दवा बनके जब मेरे करीब आए थे,

मस्ला ये नहीं कि हम आज साथ नहीं,
कभी तो एक दूसरे के साथ महीनों बिताए थे,

मुझे तो आज भी तुम्हारी हर मुस्कान याद है,
होंठो पे कॉफी लगी थी जब तुम पहली दफा मुस्कुराए थे,

सादियों के पन्ने में हमारे नाम नहीं थे शायद,
तभी तो हम दोनों राधा कृष्ण बनके आए थे,

एक बात बोलूं जो तुमसे कभी कह न सका,
‘जब तक तुम थे जिंदगी में हर तरफ बाहर छाए थे’,

सोंधी मिट्टी से तेरी महक आज भी आती है,
कौन सा वो इत्र था जो तुम लगाए थे,

वो पैड आज भी वहीं कोने में पड़ा है,
मेरी नज़रों से कभी, जो तुम छुपाए थे,

मुझे लगता है तुम्हारी गलती नहीं हमारे बिछड़ने में,
वो खुदा ही थे जो आगे की कहानी भूल आए थे।
– ऋषभ भट्ट
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर