चलो बधाई देने गोकुल , नंद के घर आए आनंद ।
चलो गोपियां संग हमारे , सबको बुलाए बाबा नंद ।।
एक आस सबके मन में है,
त्रिलोकी का दर्शन पायें ।
यशोदा से मांगे बधाई ,
योगीराज को देख आयें ।।
हम तर जायें भवसागर से , रूप देख के परमानंद ।
चलो बधाई देने गोकुल , नंद के घर आए आनंद ।।
मिश्री दही मलाई खाने ,
नंद बाबा से मांगे गाय।
यशोदा से हार मोती का ,
भारी मांगे नज़र उतराय ।।
जो चाहे हम मांगे उनसे , नहीं आज कोई पैबंद ।
चलो बधाई देने गोकुल , नंद के घर आए आनंद ।।
हम सब सखियां साथ चलेंगी,
देने बधावा नंद भवन ।
सज के संवर के चलना है ,
लाला देखने यशोदा सदन।।
मोहन झूले पलना में, जहां सुरक्षा है चौबंद।
चलो बधाई देने गोकुल , नंद के घर आए आनंद ।।
दे दो पहले शगुन जशोदा,
तेरे घर में हुआ है लल्ला ।
नंद बाबा को अभी बुलाओ,
लूंगी मैं सोने का छल्ला ।।
तभी गाऊंगी लोरी आज , नंद का लल्ला रहे बुलंद।
चलो बधाई देने गोकुल , नंद के घर आए आनंद ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X