आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गुदड़ी के लाल

                
                                                         
                            चरित्र और ईमानदारी के समक्ष,अहंकार नहों टिक पाता है,
                                                                 
                            
धन-दौलत की ऊँची दीवारों का,अस्तित्व भी मिट जाता है।

न कपड़ों से पहचान है बनती,न ही छोटे काम से माप मिले,
मन की सच्चाई ही असली है,जिससे इंसान का भाव खिले।

कभी फटे वस्त्रों में छिपा हुआ,कोई रत्न अनमोल मिले,
सामान्य से जीवन के भीतर, कभी असाधारण कर्म खिले।

आडंबर की दुनिया में, कोई रूप नहीं सच है कहता,
अंदर की पवित्रता ही ,हर प्राणी के मूल्य को है तोलता।

गुदड़ी के लाल वही होते हैं,जो भीतर से उजले हैं,
संघर्षों की आग में तपकर, सोने सा चमकते निकले हैं।

अहंकार छू सके न उनको,न धन का गर्व झुका पाए,
सत्य, सेवा और विनम्रता से,वे जग में मान सदा पाएं।

इसलिए मत आँको किसी को,बस बाहरी आवरण देख,
मानव वही महान है जग में,जिसका मन हो सच्चा नेक।
-सूबा लाल "अंजाना"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
40 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर