आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सरे-बाज़ार छोड़ गया

                
                                                         
                            दर्द-ए-मोहब्बत का किस्सा किससे कहा जाए,
                                                                 
                            
जो छोड़ के चला गया हमें सरे-बाज़ार,
उसे अपना कैसे कहा जाए।

जिसके नाम से धड़कता था कभी दिल हमारा,
उसी ने लूट लिया मोहब्बत का आशियाना सारा,
अब टूटे हुए दिल को किससे जोड़ा जाए,
जो छोड़ के चला गया हमें सरे-बाज़ार,
उसे अपना कैसे कहा जाए।

हमने तो उसकी ख़ुशी में अपनी ख़ुशी ढूँढी थी,
उसकी हर ख़ता भी मोहब्बत समझकर छोड़ दी थी,
वो ही पूछे अब वफ़ा का हिसाब तो क्या कहा जाए,
जो छोड़ के चला गया हमें सरे-बाज़ार,
उसे अपना कैसे कहा जाए।

जिसे उम्रभर अपना समझने की ख़ता कर बैठे,
वो गैरों की महफ़िल में हमें तन्हा कर बैठे,
अब उस शख़्स को दिल का हिस्सा कैसे कहा जाए,
जो छोड़ के चला गया हमें सरे-बाज़ार,
उसे अपना कैसे कहा जाए।
- विकास त्रिपाठी 'विक्की'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
57 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर