आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मजरूह सुल्तानपुरी: वक्त को छोटा करते हुए हर उम्र का निभाते रहे साथ  

मजरूह सुल्तानपुरी
                
                                                         
                            फिल्मी गीतकार के रूप में महरूह सुल्तानपुरी वक्त को छोटा करते हुए हर उम्र के साथ खड़े दिखाई देते हैं। उनके गीत केएल सहगल के साथ-साथ सलमान खान ने भी गाए हैं। लोग उन्हें एक बड़ा गीतकार मानते हैं। ऐसा है भी क्योंकि वह शब्दों को भाव में ढालने में हर समय तत्पर रहते थे। गीतों को लिखने में उनकी उस्तादी कमाल की थी। लेकिन खुद सुल्तानपुरी सबसे पहले अपने को गजलकार मानते थे। हम अगर उनकी गजलों को देखे तो पाएंगे कि वह मोहब्बत का एक पूरा अध्याय लिए हुए हैं। सुल्तानपुरी के लिए गीत लिखना एक तरह की आजीविका थी। गीतों को लिखकर जीवन चलाने के लिए उन्हें जिगर मुरादाबादी ने राजी किया थाा। अगर मुरादाबादी उन्हें राजी किए नहीं होते तो बॉलीवुड को यह गीतकार शायद नहीं मिल पाता। 
                                                                
                
                
                 
                                    
                     
                                             
                                                

उनकी शायरी और गीतों में मोहब्बत के साथ जीवन का संघर्ष भी समाया हुआ है

सुल्तानपुरी के एक शेर पर गौर फरमाए- 'मैं अकेला ही चला, जानिबे मंजिल मगर, लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया'। यह शेर तो अकेलेपन को शिद्दत से बयां करता है लेकिन उनकी शायरी और गीतों में मोहब्बत के साथ-साथ जीवन का संघर्ष भी समाया हुआ है। अली सरदार जाफरी लिखते हैं कि मजरूह गजल के आंगन में किसी सिमटी सकुचाई दुल्हन की तरह नहीं बल्कि एक निडर बेबाक दूल्हे की तरह दाखिल हुए थे। ऐसे हिम्मत के साथ अगर आप आएंगे तो स्वाभाविक है इसके लिए आपके पास जोरदार झटकों को सहने की तालीम भी होनी चाहिए। सुल्तानपुरी में यह जज्बा कूट-कूट कर भरा था।
आगे पढ़ें

उनकी शायरी और गीतों में मोहब्बत के साथ जीवन का संघर्ष भी समाया हुआ है

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर