आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आंखें नहीं थीं फिर भी एक शख़्स दिलीप कुमार की यह फिल्म 36 बार देखने गया सिनेमा हाॅल  

आंखें नहीं थीं फिर भी एक शख़्स दिलीप कुमार की यह फिल्म 36 बार देखने गया सिनेमा हाॅल
                
                                                         
                            शाहजहां, अंदाज़, मुग़ल-ए-आज़म, बैजू बावरा, मदर इंडिया और गंगा जमुना जैसी फ़िल्मों में दिलकश संगीत देने वाले संगीतकार नौशाद बहुत सादा मिज़ाज इंसान थे। आम लोगों से मिलने-जुलने में भी वह कोई गुरेज़ नहीं करते थे।  एक बार उनकी एक ऐसे नाबीना शख़्स (जो देख नहीं सकते) से मुलाक़ात हुई जो फ़िल्म देखने नहीं बल्कि सुनने के लिए जाता था।
                                                                 
                            

पेंगुइन से प्रकाशित नौशाद की जीवनी ज़र्रा बना आफ़ताब में चौधरी ज़िया इमाम लिखते हैं कि नौशाद साहब की फ़िल्म 'दीदार' की नुमाइश मुंबई के मिनर्वा सिनेमा हॉल में लगी थी। एक दिन किसी काम से नौशाद साहब को वहां जाना पड़ा गया, वे सिनेमा के मैनेजर से मिले और अपने काम की बात करने के बाद जब चलने लगे तो उस समय शो चल रहा था तो मैनेजर ने उनसे कहा, "नौशाद साहब अगर वक़्त हो तो थोड़ी देर रुक जाइए मैं आपकी मुलाक़ात एक साहब से करवाना चाहता हूं।" 

मैनेजर के इसरार पर नौशाद साहब रुक गए और शो ख़त्म होने से दो मिनट पहले दफ़्तर के बाहर आकर खड़े हो गए। फ़िल्म ख़त्म होने के बाद देखने वालों की भीड़ निकलने लगी तो नौशाद साहब ने देखा कि एक अधेड़ उम्र के नाबीना शख़्स अपने बच्चे के साथ हाथ थामे बाहर आ रहे हैं।

मैनेजर ने उनको अपने पास बुलाया और पूछा, "आपने यह फ़िल्म कितनी बार देखी है?" तो नाबीना शख़्स ने जवाब दिया, "छत्तीस बार देख चुका हूं।" मैनेजर ने उनसे पूछा, "आप देख ही नहीं सकते को फ़िल्म कैसे देख लेते हैं?" इस पर उन्होंने जवाब दिया, "मैं देख नहीं सकता मगर सुन तो सकता हूं। मैं यह फ़िल्म देखने नहीं सिर्फ़ सुनने आता हूं और पूरी फ़िल्म मुझे याद हो गई है।"
 
आगे पढ़ें

4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर