भीतर दरार है कि सच में ही प्यार है,ये
जानने के हेतु सदा शोध भी करेंगे हम
प्यार उमड़ेगा तब प्यार भी करेंगे और
क्रोध यदि आयेगा तो क्रोध भी करेंगे हम
घर को बचाने को लड़ेंगे हम साथ साथ
सारी ताकतों का प्रतिरोध भी करेंगे हम
किंतु यदि भाई दुश्मनों से मिल जाये तब
हिम्मत से भाई का विरोध भी करेंगे हम
साभार:- ज्ञानप्रकाश आकुल की फेसबुक वाल से
कमेंट
कमेंट X