आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: गुल्म और केदारनाथ अग्रवाल की कविता 'मन्मथ वसन्त'

aaj ka shab gulm kedarnath agrawal hindi kavita manmath vasant
                
                                                         
                            
हिंदी हैं हम शब्द-शृंखला में आज का शब्द है गुल्म जिसका अर्थ है - ऐसा पौधा जो एक जड़ से कई होकर निकले और जिसमें कड़ी लकड़ी या डंठल न हो। कवि केदारनाथ अग्रवाल ने अपनी कविता में इस शब्द का प्रयोग किया है। 

यह वसन्त जो
धूप, हवा, मैदान, खेत, खलिहान, बाग में
निराकार मन्मथ मदान्ध-सा रात-दिवस साँसें लेता है,
जानी-अनजानी सुधियों के कितने-कितने संवेदों से
सरवर, सरिता,
लता-गुल्म को, तरु-पातों को छू लेता है
और हज़ारों फूलों की रंगीन सुगन्धित सजी डोलियाँ
यहाँ-वहाँ चहुँ ओर खोल कर मनोमोहिनी रख देता है
वही हमारे
और तुम्हारे अन्त:पुर में
आज समाए
हमको-तुमको
आलिंगन की तन्मयता में एक बनाए।
 
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
                                                                 
                            

                                                                                            
23 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर