आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: विधु और अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' की कविता 'वर वनिता'

aaj ka shabd vidhu ayodhya singh upadhyay hariaudh hindi kavita var vanita
                
                                                         
                            

हिंदी हैं हम शब्द-शृंखला में आज का शब्द है - विधु जिसका अर्थ है 1. चंद्रमा 2. कपूर 3. ब्रह्मा। कवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध ने अपनी कविता में इस शब्द का प्रयोग किया है। 

वर वनिता है नहीं अति कलित कुंतल वाली।
भुवन-मोहिनी-काम-कामिनी-कर-प्रतिपाली।
विधु-वदनी, रसभरी, सरस, सरहोरुह-नयनी।
अमल अमोल कपोलवती कल कोकिल-बयनी।
उत्तम कुल की वधू उच्च कुल-संभव-बाला।
गौरव गरिमावती विविध गुण गण मणिमाला।
हाव भाव विभ्रम विलास अनुपम पुत्तलिका।
रुचिर हास परिहास कुसुमकुल विकसित कलिका।
सुंदर बसना बनी ठनी मधुमयी फबीली।
भाग भरी औ राग-रंग अनुराग-रँगीली।
अलंकार-आलोक-समालोकित मुद-मूला।
नीति-रता संयता बहुविकचता अनुकूला।
है वह वर वनिता जो रहे, जन्मभूमि-हित में निरत।
हो जिसका जन-हित जाति-हित, जग-हित परम पुनीत व्रत॥

22 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर